रांची, मार्च 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। बुढ़मू इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना से जुड़़ी मीडिया रिपोर्ट पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने संज्ञान लिया है। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश और सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की टीम ने पीड़िता के गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा रांची अनिल मिश्रा-1 के नेतृत्व में डालसा सचिव राकेश रौशन ने मामले में एक टीम का गठन किया। टीम ने शुक्रवार को बुढ़मू प्रखंड के हथनाई गांव पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की। पूरे मामले की जानकारी ली। डालसा की टीम में डिप्टी एलएडीसी राजेश सिन्हा, सहायक एलएडीसी पंकज शर्मा तथा पीएलवी बंधु उरांव, दीपक मुंडा, सिकंदर मुंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.