मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। डॉक्टर शशांक शेखर की दुर्घटना में हुई मौत को लेकर इंसाफ अधिकार मंच ने बुडको के पदाधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मंच ने आरोप लगाया कि बुडको निर्माण कार्यों में घोर लापरवाही बरतती है और किसी भी सुरक्षा मानक का पालन नहीं करती। मंच के राज्य अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, महासचिव इफ्तखार आलम, राशिद हुसैन चौधरी, फहद जमा, राजू वारसी, शाहनवाज हुसैन, मो. फारुख और आरिफ हुसैन ने शोक जताते हुए कहा कि एक डॉक्टर सिर्फ अपने परिवार का नहीं, पूरे समाज की धरोहर होता है। उनकी मौत के लिए बुडको के पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली जिम्मेदार है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: डॉ. शशांक की मौत की जांच के लिए डीएम को पत्र नेताओं ने कहा कि बुडको शहर में जहां भी काम कर रही है वहां लापरवाही का आलम है। इससे पहल...