दरभंगा, जनवरी 21 -- दरभंगा। शहर के किलाघाट नीम चौक स्थित डायट का दक्षिणी बाउंड्री वॉल सोमवार की देर शाम धराशाई हो गया। इस हादसे में वहां मौजूद तीन-चार लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में वार्ड का कचरा ढोने वाले पांच ठेले क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन ने रात में ही बुलडोजर की मदद से सड़क पर गिरी दीवार को हटाकर यातायात बहाल कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कहा कि रात हो जाने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, डायट के प्राचार्य डॉ. संजय चौधरी ने बताया कि बुडको की ओर से नाला निर्माण किया जा रहा है। बाउंड्री वाल के बिल्कुल सटाकर 10 फीट गड्ढा तथा आठ फीट चौड़ा नाले के लिए गड्ढा खोद दिया गया। इस कारण बाउंड्री वॉल धराशाई हो गया। उन्होंने कहा कि बाउंड्री वाल गिरने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.