बुलंदशहर, मार्च 13 -- । कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटेना स्थित मास्क, कैरी बैग व मसाले तथा अन्य सामान बनाने की फैक्ट्री में बुधवार की देर शाम भयंकर आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में मशीन, कंप्रेसर व कीमती लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। क्षेत्र के गांव बुटेना निवासी नृपेंद्र सिंह ने बताया कि वह खेतों पर फैक्ट्री का संचालन करते हैं। उनकी फैक्ट्री में मास्क ,कैरी बैग, मसाले, आटा, दाल व अन्य सामान तैयार किया जाता है। बुधवार की शाम करीब 6 बजे वह फैक्ट्री बंद कर चले गए। जहां से वह सामान देने के लिए विद्याज्ञान स्कूल गए थे। जब वह सिकंदराबाद की ओर जा रहे थे इसी दौरान फैक्ट्री में आग लगने की सूचना उन्हें मिली। जिसके बाद वे तत्काल फैक्ट्री पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.