रांची, जून 24 -- बुंडू, संवाददाता। झारखंड की सुप्रसिद्ध लोकगायिका और लोकनृत्य कलाकार बुटन देवी को संगीत नाटक अकादमी सम्मान के लिए चयनित होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने बुधवार को उनके ताऊ स्थित आवास पर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलाकारों और ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य-गीत के माध्यम से उनका भव्य स्वागत किया। सुदेश महतो ने बुटन देवी, उनके पति लखीचरण मुंडा तथा कलाकार दल के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बुटन देवी झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर की प्रतीक हैं। यह सम्मान पूरे पंचपरगना क्षेत्र और झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले 45 वर्षों से बुटन देवी लोकगीत, लोकनृत्य और झारखंडी संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनका समर्पण और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है और यह...