उन्नाव, अप्रैल 3 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ के मल्हन पुरवा गांव में गुरुवार शाम लगी भीषण आग ने 33 ग्रामीणों के अरमानों को राख की ढेरी में तब्दील कर दिया है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को गांव का मंजर बेहद हृदयविदारक रहा। अपना सब कुछ गवां चुके ग्रामीण अब खुले आसमान के नीचे तपती धूप और अनिश्चित भविष्य के बीच जीने को विवश हैं। सिर ढकने को छत नहीं बची तो किसी ने पेड़ों की छांव को ठिकाना बनाया तो कोई फटे हुए तिरपाल के नीचे अपने मासूम बच्चों को समेटे नजर आया। गुरुवार शाम लगी भीषण आग ने गांव के पश्चिमी छोर से शुरू होकर पूरे गांव को अपनी आगोश में ले लिया था। आग इतनी भयावह थी कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और करीब 50 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति जलकर राख हो गई। शुक्रवार को गांव पहुंचे प्रशासनिक अमले और समाजसेवियों ने मदद के हाथ तो बढ़ाए,...