जामताड़ा, दिसम्बर 9 -- बुजूर्ग आठ दिनों से लापता, परिजनों में गहरी चिंता फतेहपुर,प्रतिनिधि। पंचायत के टोला बनगड़ी निवासी मोहिउद्दीन मियां उम्र लगभग 75 वर्ष पिछले आठ दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। परिजन और स्थानीय ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में लगे हुए हैं। लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। लापता मोहिउद्दीन मियां के छोटे भाई रशीद मियां ने थाना में आवेदन देकर बताया कि मोहिउद्दीन मियां की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिससे आशंका है कि वे कहीं भटक गए हों। उन्होंने बताया कि मोहिउद्दीन मियां नीले रंग की इनर गंजी और लुंगी पहनकर 01 दिसंबर को सुबह लगभग 10 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.