बुजुर्ग हमारी सांस्कृतिक विरासत के संवाहक हैं: जीतेंद्र
गुमला, अप्रैल 29 -- गुमला संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में बुधवार को ऐसा भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को पारिवारिक संस्कारों की महत्ता का एहसास कराया। विद्या भारती योजना के अंतर्गत आयोजित दादा-दादी,नाना-नानी सम्मान समारोह में नन्हे बच्चों ने अपने बुजुर्गों का तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर और चरण स्पर्श कर सम्मान किया। बच्चों के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से कई बुजुर्ग भावुक हो उठे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी तथा मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण सिंह व मीना देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वाटिका वर्ग के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने कहा कि बुजुर्ग हमारी सांस्कृतिक विरासत के संवाहक हैं औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.