फरीदाबाद, जून 20 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। ऑनलाइन सामान वापसी के लिए कस्टमर केयर नंबर तलाश रहे एक वरिष्ठ नागरिक को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। खुद को इंस्टामार्ट का कर्मचारी बताकर आरोपी ने स्क्रीन शेयर कराई और पीड़ित के खाते से करीब 99 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7डी निवासी महासिंह सिंघल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 2 जून 2026 को इंस्टामार्ट से कुछ सामान मंगाया था। डिलीवरी मिलने के बाद कुछ सामान वापस करना था, लेकिन ऐप पर रिटर्न का विकल्प नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गूगल पर इंस्टामार्ट कस्टमर सर्विस का नंबर खोजा और वहां दिख रहे नंबर पर कॉल की。

साइबर धोखाधड़ी की प्रक्रिया कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को इंस्टामार्ट कस्टमर सर्विस का...