फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में दो युवक एक बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझाकर उनकी सोने की हीरे जड़ित अंगूठियां लेकर फरार हो गए। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, गोयल मार्किट, बजरंग चौक, सराय ख्वाजा निवासी सुभाष चंद ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि छह अप्रैल को सुबह करीब 11:15 बजे वह अपने घर से कुछ दूरी पर बजरंग चौक से गुजर रहे थे। तभी एक युवक उसके पास आकर दिल्ली जाने का रास्ता पूछने लगा। इसी दौरान उस युवक का एक और साथी वहां आ पहुंचा।वह भी उससे दिल्ली जाने का रास्ता पूछने लगा। इस दौरान उन्होंने इधर-उधर की बातचीत शुरू कर दी।पहले युवक ने अपने पास रखा लाल रंग का बैग खोलकर दिखाया, जिसे देखने के बाद वह अपनी सुध-बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.