गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम। साइबर सिटी में डिजिटल ठगों ने एक 73 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बनाकर उनकी जीवन भर की जमापूंजी पर डाका डाल दिया। सेक्टर-83 के वाटिका सिटी होम्स निवासी विनय शर्मा से वर्क फ्रॉम होम (घर बैठे काम) और ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर कुल 10 लाख 74 हजार 758 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। साइबर थाना मानेसर ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विनय शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्हें कनिष्का अरोड़ा नामक महिला का फोन और मैसेज आया था। उन्हें यूनोकॉइन और वीक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन काम करके मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में उन्हें टेलीग्राम ऐप पर दीपक खुराना और आदर्श जैसे व्यक्तियों से जोड़ा गया। आरोपियों ने शुरुआत में छोटे निवेश पर एक हजार पर तीन हजार रुपये का रिटर्न देकर उनका भ...