पीलीभीत, जनवरी 29 -- बिलसंडा। करेली में पति की गैरमौजूदगी के दौरान 65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है। करेली थाना क्षेत्र के गांव में रविवार रात को घर में अकेली वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। वृद्धा ने बताया कि वो अपने पति के साथ बेटों से अलग रहती हैं। उनके पति किसी काम से पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर गए हुए थे। वो घर पर अकेली थीं। इसी दौरान गांव का ही बलविंदर सिंह चुपके से घर घुस आया। तमंचे की नोक पर उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। घटना की सूचना पर बेटे व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को फोन किया। बाद में थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है...