बुजुर्ग से ठग लिये 70 हजार रुपए
मोतिहारी, जून 11 -- तेतरिया। राजेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गोपी सिंह पंचायत के लहलादपुर गांव निवासी 60 वर्षीय नागेन्द्र राय से तीन ठगों ने मिलकर 70 हजार रुपए ठग लिया। सूचना मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने त्वरित कारवाई करते हुए एक ठग डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के बनपरुआ गांव निवासी बैजू सहनी के पुत्र कृष्णा सहनी को गिरफ्तार कर लिया। घटना बुधवार की है। थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने गुरुवार को बताया कि लहलादपुर गांव के नागेन्द्र राय ने अपने पुत्र की शादी के लिए बुधवार को मधुआहावृत बैक ऑफ इंडिया से 2 लाख 50 रुपए की निकासी कर ली। बैक से ही ठगों ने पिछा कर निकासी किये गये रुपए में से 70 हजार रुपए ठग लिया। जब खाताधारक ने शोर किया तो बैक में उपस्थित ग्राहकों ने राजेपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ठग डुमरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.