मथुरा, मई 25 -- बुजुर्ग साध्वी की हत्या कर उसके मकान को कूटरचित दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले में वांछित एक और अभियुक्त को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। चन्द्रमुखी देवी उर्फ चित्रा दासी पत्नी स्व. जयदेव झा निवासी गुलाब हरि संस्कृत विद्यालय के पीछे, गौशाला नगर 21 दिसंबर 2024 को घर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गयी थी। महिला के गुरू भाई महंत लाडली दास शिष्य फूलडोल बिहारी दास निवासी चैतन्य कुटी, पानीघाट ने एसएसपी के आदेश पर नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चन्द्रमुखी को मारकर सबूत मिटाने के लिये केसीघाट पर दाह संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज इसके बाद उसके मकान का ताला तोड़कर उसके पति द्वारा खरीदे गये मकान के बैनामे की मूलप्रति, मृतिका के आधार कार्ड, पैन कार्ड, ...