बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं
लोहरदगा, जून 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लोहरदगा के द्वारा सोमवार को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीएलवी अज़हर अहमद, कलिंदर उरांव, निशा कुमारी, इजहार अहमद और शाहिद हुसैन ने लोगों को बुजुर्गों के अधिकारों, सम्मान और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार का शोषण या दुर्व्यवहार अपराध है।इस दौरान प्रखंड कार्यालय पहुंचे बुजुर्गों की समस्याएं सुनी गईं। उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। वहीं डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने मनहो स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर, सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.