पूर्णिया, मार्च 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बुजुर्ग समाज पूर्णिया की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन 2 मार्च को किया गया है। यह कार्यक्रम भोलानाथ स्मारक भवन स्थित मिनी कम्युनिटी हॉल, डीटीओ ऑफिस गेट, कमिश्नरी रोड के समीप आयोजित होगा। समारोह को लेकर बुजुर्ग समाज के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष नित्यानंद कुंवर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के बीच आपसी मेलजोल और भाईचारे को मजबूत करना है। उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह गनवरिया, सचिव एमएच रहमान और संगठन सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक बुजुर्गों से समारोह में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...