लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने सभी जेल अधीक्षकों को बुजुर्ग व गंभीर बीमारी से ग्रस्त बंदियों की समयपूर्व रिहाई के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का निर्देश दिया है। विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने जेलों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाए जाने समेत अन्य निर्देश दिए। अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं व चुनौतियों पर प्रस्तुतिकरण भी दिए। बैठक में मंत्री ने कारागार मुख्यालय स्थित एआई सक्षम वीडियो वाल कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली। कहा कि जेलों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए। कहा, संवेदनशील बंदियों की लाइव फीड के माध्यम से सतत निगरानी की जाए। पीसीओ संचालन व्यवस्था, नवीन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, विभागीय कार्यवाहियों, जेल वार्डर, हेड जेल वार्डर व डिप्टी जेलर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.