कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। गाेविंद नगर के रतनलाल नगर निवासी 91 वर्षीय बाल किशन शर्मा अचानक कहीं लापता हो गए। बेटे कमल शर्मा ने बताया कि 24 मार्च को पिता बाल किशन पंजाब के फगवाड़ा स्थित बड़े भाई उमेश के यहां से ट्रेन द्वार घर के लिए निकले थे। अगले दिन सुबह पिता ने फोन पर बातचीत होने पर उन्होंने सेंट्रल उतरने की जानकारी बड़े भाई को दी। इसके बाद उनका नंबर बंद आने लगा, जबकि खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं लग पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लापता बुजुर्ग की तलाश में टीम लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.