हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 4 -- यूपी के सोनभद्र में रियल एस्टेट कारोबारी ओमकाश भारद्वाज की शुक्रवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वार्ड चार क्षेत्र में रहने वाले 62 वर्षीय भारद्वाज का शव शनिवार सुबह घर की छत पर बने कमरे में बिस्तर पर मिला। उनके गले पर निशान मिले हैं। पास में खून लगा कपड़ा भी पड़ा था। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। छोटे बेटे आकाश ने कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के मूल निवासी ओमप्रकाश पिछले छह वर्षों से दोनों बेटों विकास और आकाश के साथ रियल एस्टेट कारोबार कर रहे थे। यह भी पढ़ें- साफ्टवेयर कंपनी मालिक की एक्स ID पोस्ट से हड़कंप, CM-गृहमंत्री के नाम पर चौंक गए शुक्रवार श...