शाहजहांपुर, मार्च 28 -- निगोही। निगोही थाना क्षेत्र के गिरगिचा गांव में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके ही बेटों द्वारा घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। न्याय की आस में महिला लगातार अधिकारियों और थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिल सकी है। कैलाशो देवी के पति राजा सिंह की मौत के बाद वह बेटों के साथ रह रही थीं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद बेटों ने उन्हें घर से निकाल दिया। तब से वह कभी इधर तो कभी उधर रहकर जीवन यापन कर रही हैं। कैलाशो देवी ने बताया कि बेटों की प्रताड़ना से परेशान होकर 26 मई 2022 को वह निगोही में पानी की टंकी पर चढ़ गई थीं। पुलिस के समझाने पर नीचे उतरीं और उन्हें घर पहुंचाया गया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर उन्हें निकाल दिया गया। महिला ने कई बार पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए और 23 मार्च को तहसील दिवस में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.