बोकारो, अप्रैल 29 -- हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ सी0 में रहने वाली 75 वर्षीय जयंती देवी को अपने बेटे से जान का खतरा महसूस हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरला पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले में पीड़िता के पुत्र सुनील कुमार साहू व उसकी प्रेमिका को आरोपी बनाया गया है, जो पीड़िता के घर में साथ रह रहे हैं। बुजुर्ग पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बेटा अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर लगातार उनके साथ मारपीट करता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उनकी संपत्ति व रुपयों को हड़पने के लिए कई सादे कागजात पर हस्ताक्षर करवा चुका है, उन्हें आशंका है कि वह उनकी संपत्ति व जमा पूंजी को हड़पने के लिए उन्हें जान से मार देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...