मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना क्षेत्र के धर्मपुर सुस्ता इलाके में गुरुवार सुबह बुजुर्ग मां के साथ पुत्र ने मारपीट की। पीड़िता ने सदर थाने में पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन देकर पुलिस को बताया है कि घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान उसके पुत्र ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...