मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हथियार से लैस बाइक सवार दो अपराधियों ने बुजुर्ग महिला सुमित्रा शाहू के गले से पांच लाख रुपये की सोने की चेन और मंगल सूत्र छीन लिए। घटना सोमवार की शाम करीब सवा सात बजे हरिसभा चौक स्थित मुखर्जी सेमिनरी रोड की है। महिला अपनी बहू रेशमी कुमारी के साथ कल्याणी स्थित घर से अघोरिया बाजार में एक रिसेप्शन में शामिल होने जा रही थी। घर से वह पैदल ही मुखर्जी सेमिनरी रोड पर पहुंची। वहां खड़ी एक कार में बैठकर दोनों अघोरिया बाजार जाती। इससे पहले ही घात लगाकर खड़े बाइक पर सवार बदमाशों में से एक ने उनके पास आकर गले से सोने की चेन और मंगल सूत्र छीन लिया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो बदमाश ने पिस्टल निकाल कर उनके सीने पर तान दी। बहू ने जब शोर मचाना चाहा तो उसके तरफ भी बदमाश ने पिस्टल घुमा दी। आभूषण छीनने ...