बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग मामले में मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, मई 19 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। पॉलीशीट इलाके में शाम की सैर के दौरान बाइक सवारों ने एक बुजुर्ग के गले से सरेराह सोने का मंगलसूत्र झपट लिया था। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।तहरीर में मुखानी निवासी 60 वर्षीय नीता शाह ने बताया कि आठ मई की देर शाम वह सड़क किनारे टहलते जा रही थीं। जगदंबा बैंक्विट हाल के नजदीक बाइक सवार दो युवकों ने गले से मंगलसूत्र झपट लिया। घटना आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उन्होंने पूरी घटना पुलिस को फोन पर बताई थी। मौके पर सीओ सिटी अमित कुमार भी पहुंचे थे। सीओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले को लेकर लीड मिली है, एक दो दिन में खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.