बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। नई बस्ती निवासी नरेन्द्र कुमार ने थाना कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया था कि 23 अप्रैल को उनकी माताजी रजो देवी घर से घेर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके कानों से सोने के कुंडल छीन लिए और मौके से फरार हो गए थे। घटना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने रविवार को सहारनपुर निवासी युनूस और नजीबाबाद निवासी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी आपस में ममेरे-फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने तीन दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.