बागेश्वर, मार्च 2 -- एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध कपकोट थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। स्थानीय एक बुजुर्ग महिला ने थाने में प्राथमिकी थी कि तोली गांव निवासी 20 वर्षीय लोकेश गड़ियाया उर्फ लक्की पुत्र नंदन सिंह ने उनके साथ अभद्रता की। जिस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.