गोरखपुर, मार्च 28 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कटाईटीकर गांव में मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। गांव की 75 वर्षीय प्रभावती देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 26 मार्च की रात करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान प्रभावती देवी, उनकी बहू श्यामरती देवी और बेटे अभिषेक यादव को बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि सात माह की भैंस को भी नहीं बख्शा गया। घटना का कारण भैंस का खूंटे से छूटना बताया जा रहा है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...