बुजुर्ग महिला ने बटाईदार पर गेहूं की फसल काटकर हड़पने का लगाया आरोप
संतकबीरनगर, मई 21 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के घूरापाली गांव की रहने वाली विधवा विद्या देवी के भूमि विवाद का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बुजुर्ग महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बटाई पर खेती करने वाले व्यक्ति ने गेहूं की फसल काटकर हड़प ली और पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- छह बिस्वा जमीन के लिए तीन साल से हो रहे विवाद का जायजा लियामामले का राजनीतिक समर्थन मामले में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी भी महिला के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि बुजुर्ग महिला का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है और स्थानीय स्तर पर दबाव बनाकर कानून को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.