बाराबंकी, फरवरी 13 -- जैदपुर। ग्राम डेहुवा में एक बुजुर्ग महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जंाच कर रही है। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डेहुवा में विश्वनाथ गौतम की पत्नी तारवती (50) ने घर में टीन शेड के नीचे लगे बांस में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसके पति ने जब तारवती का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो चीखने लगा कुछ ही देर में आसपास के लोग आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि जांच की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.