नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण पश्चिमी जिले की साइबर पुलिस ने जयपुर से संचालित 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह के तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि साइबर टीम ने राजस्थान के जयपुर से योगेंद्र गुज्जर, छोटू लाल मीणा और राकेश मीणा को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सितंबर 2025 में खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर दिल्ली की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और 16 लाख रुपये ठग लिए। जांच में सामने आया कि आरोपी कंबोडिया स्थित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह से जुड़े हैं और उनके लिए म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। आरोपियों के पास से एक लाख रुपये नकद, नौ मोबाइल फोन, 10 बैंक पासबुक और चेकबुक बरामद हुई हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे कम पढ़े-लिखे लोगों के दस्तावेज लेकर उनके ...