हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार, संवाददाता। बाजार गई बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर जेवर उतरवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो पुरुष और एक महिला ने महिला को अपनी बातों में फंसाया और कानों की बालियां लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आर्यनगर ज्वालापुर निवासी काजल वर्मा ने शिकायत देकर बताया कि उनकी सास मंजू वर्मा 28 मई को किसी काम से कटहरा बाजार गई थीं। इसी दौरान बाजार में दो पुरुष और एक महिला उनके पास पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने बातचीत शुरू कर उन्हें अपने प्रभाव में ले लिया। इसके बाद महिला के कानों में पहनी हुई बालियां उतरवा लीं और मौका पाकर वहां से चले गए। कुछ समय बाद महिला को घटना का अहसास हुआ तो परिजनों को जानकारी दी गई। इसके ...