बुजुर्ग महिला के गले से ढाई तोले का मंगलसूत्र झपटा
हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मुखानी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के गले से ढाई तोले का मंगलसूत्र झपट लिया गया। महिला की पोती ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरटीओ रोड मुखानी निवासी मेघा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 मार्च को वह अपनी दादी सावित्री देवी के साथ किसी काम से बाजार गई थी। घर वापस लौटते वक्त वह मुखानी चौराहे से ई-रिक्शे में बैठे। आरोप है कि ई-रिक्शे में पहले से दो महिलाएं थी जो बार-बार बुजुर्ग महिला की ओर देख रही थी। सेंट्रल अस्पताल के पास जब सावित्री ई-रिक्शे से उतरीं तो देखा कि गले से मंगलसूत्र गायब है जो कि ढाई तोले का था। दादी-पोती ने काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिला। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.