संभल, मई 4 -- भारतीय स्टेट बैंक की बहजोई शाखा में एक बुजुर्ग पेंशन धारक महिला के खाते से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शकिन शोभापुर निवासी सावित्री देवी ने शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके खाते से बिना जानकारी के 14,600 रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। पीड़िता के मुताबिक वह बुजुर्ग व अशिक्षित हैं और अंगूठा लगाकर पेंशन निकालती हैं। 30 अप्रैल को जब वह पेंशन निकालने बैंक पहुंचीं तो, खाते में मात्र 38 रुपये शेष मिले। जांच करने पर पता चला कि 27 अप्रैल को उनके खाते से किसी अन्य खाते में धनराशि ट्रांसफर की गई है। यह भी पढ़ें- आपका खाता रडार पर..., फोन पर ऐसा बोल 75 साल की रिटायर्ड टीचर से 4 दिन में 84 लाख वसूले महिला ने मामले में कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.