गाज़ियाबाद, मार्च 1 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला से जालसाजों ने गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर 2.42 लाख रुपये ठग लिए। घटना 25 फरवरी की है, पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक मार्च को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वसुंधरा सेक्टर 11 की रहने वाली आशा चतुर्वेदी ने बताया कि 25 फरवरी की दोपहर करीब पौने दो बजे उनके फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल गैस कंपनी का अधिकारी बताया। साथ ही गैस बिल जमा नहीं होने और कनेक्शन काटने की बात कही। इसके बाद उन्हें भुगतान के लिए लिंक भेजा। उन्होंने बताया कि लिंक के जरिए उन्होंने भुगतान का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई। इसके बाद शातिर ने उनका मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 1.92 लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही क्रेडिट कार्ड से भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.