रांची, अप्रैल 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र हुंडरू निवासी बुजुर्ग कौशल्य देवी की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राम बिलास साह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार को उनकी मां डोरंडा सब्जी लेने के लिए गयी थी। वह सब्जी लेकर घर लौट रही थी। इसी क्रम में एक स्कूटी सवार ने उनकी मां को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में उनकी मां कौशल्या गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस स्कूटी सवार की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...