संभल, मई 15 -- नगर के मोहल्ला यादव कॉलोनी में मारपीट के बाद बुजुर्ग महिला नेमवती की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी देव को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे दरोगा सोमपाल सिंह ने आरोपी को बबराला रोड से दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। बता दें कि चार मई को हुई मारपीट में नेमवती गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान 09 मई को घायल महिला की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- हाईवे जाम मामले में नौ नामजद समेत कई पर केस परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...