कौशाम्बी, दिसम्बर 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के बेलहातीर मजरा विजईपुर गांव की वृद्धा फूलमती ने बताया कि पट्टीदार लालजी पटेल ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। आए दिन नशे में धुत होने के बाद गाली-गलौज करता है। सात अक्तूबर को इसका विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई की थी। 20 नवंबर को फिर पीटा था। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी राजेश कुमार से की थी। उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.