पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर के बाड़ी हाट वार्ड नंबर 21 में एक दिव्यांग बुजुर्ग महिला की किराना दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता की सहायता के लिए पहल की। घटना की सूचना कार्यालय में उपस्थित अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को मिली। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से स्थानीय थाना को भी घटना की जानकारी दी। नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत अपनी टीम के साथ पीड़ित महिला को थाना लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उनके साथ नगर महामंत्री कमल रंजन, तनु सिंह, अनिकेत कुमार सहित अन्य युवा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में वार्ड सदस्य के घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, मुख्य महिला आरोपी गिरफ्तार; गांव में भारी तनाव साथ ही नगर कार्यालय में लगे सीसी...