फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद। राजेपुर में टप्पेबाजी कर एक महिला के गले में पड़ी सोने की चेन पार कर दी गई। डेढ़ लाख कीमत की चेन पार होने से बुजुर्ग महिला काफी परेशान हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।हरिहरपुर गांव की राजेश्वरी राजेपुर से अपने गांव जा रही थी। कस्बा तिराहे पर ई-रिक्शा पर दो महिलाएं उसके साथ हो गईं। रास्ते में एक महिला ने बुजुर्ग महिला के पैर पर पैर रख दिया। विरोध किया तो इसी दौरान सोने की चेन पार कर दी गयी। बुजुर्ग महिला यह समझ नहीं पायी । घर पहुंची तो उसके होश उड़ गये। बुजुर्ग महिला के मुताबिक मोहद्दीपुर के पास दो महिलाएं ई-रिक्शा पर थीं। वह उतरकर चली गईं। इसको लेकर थाने पर भी सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...