बुजुर्ग महिला की खोई नगदी लौटाई
चित्रकूट, मई 12 -- चित्रकूट। कर्वी कोतवाली गेट के पास बुजुर्ग महिला के अचानक खो गए पैसे पुलिसकर्मियों ने लौटा दिए। बताते हैं कि मंगलवार को बुजुर्ग महिला के 14 हजार 400 रुपये कोतवाली गेट के पास गिर गए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी एसआई अशुंल सिंह, आरक्षी मोहित, अनिकेत व राहुल पुरी की नजर पैसों पर पडी। पुलिसकर्मियों ने पैसा कब्जे में लेकर असली मालिक की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में देखा तो कोतवाली परिसर में बुजुर्ग महिला बैठकर रो रही थी। पुलिसकर्मियों ने महिला से पूछताछ की। पूरी जानकारी के बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पैसा वापस कर दिया। यह भी पढ़ें- महिला के खोए हुए रुपये तलाशकर लौटाए इसके बाद महिला ने राहत भरी सांस ली। यह भी पढ़ें- महिला के खोए हुए रुपये तलाशकर लौटाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.