मोतिहारी, जून 1 -- पताही। थाना क्षेत्र के बोकाने कला पंचायत के वार्ड 10 निवासी राम विलास महतो की पत्नी ममता देवी (63) की मौत बिजली के ग्यारह हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से हो गईं। मृत महिला घर से जलावन तोड़ने गांव के ही तेलिया गाछी (बगीचा) में गईं थी। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे वह जलावन तोड़ने उक्त बगीचे में गईं थीं। पेड़ के बगल से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्टेज के तार की सम्पर्क में आ गयी। करंट से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गईं। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि सुचना प्राप्त हुई जिसके बाद शव को कब्जे में लें पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत वही इस घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गईं। मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गईं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...