रुडकी, अप्रैल 26 -- रुड़की, संवाददाता। बाजार से सब्जी घर पहुंचाने के बहाने महिला का थैला लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से थैला भी बरामद किया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीटी गंज निवासी 65 वर्षीय रेनू सिंघल शुक्रवार की दोपहर पुरानी सब्जी मंडी से सब्जी लेकर पैदल घर जा रही थी। इस बीच रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति मिला और मदद करने की बात कही। आरोपी ने बुजुर्ग को अपने झांसे में लेकर उनके हाथ से थैला ले लिया और सामान घर पहुंचाने की बात कही। बुजुर्ग कुश के झांसे में आ गई और थैला दे दिया था। इस बीच आरोपी मौका पाकर थैला लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी कैद हो गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को रुड़की से गिरफ्तार कर थैला और उसमें रखे दस हजार, मोबाइल और अन्य सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.