कौशाम्बी, मार्च 15 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव निवासी ओम प्रकाश रविवार को अपनी मां फूलमती को दवा कराने के लिए अजुहा गया था। ओम प्रकाश का आरोप है कि उसकी मां को क्लीनिक के बाहर मौजूद शातिर युवकों ने अपनी बात में उलझा लिया। इसी दौरान मौका पाते ही उसकी मां की नाक की पुल्ली खींचकर युवक भाग निकले। युवकों के भागने पर शोर मचाया गया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...