पलामू, अप्रैल 8 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के बेलौदर मोहल्ला निवासी 82 वर्षीया बुजुर्ग महिला गुलबासो कुंअर का शव संदिग्ध अवस्था में घर से थोड़ी दूर पर आहर में मिला है। पुलिस ने स्व रामदहिन सिंह की पत्नी गुलबासो कुंअर का शव बुधवार की दोपहर में बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए उसे हुसैनाबाद अस्पताल भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार की शाम से लापता थी। इस मामले में थाना के एसआई संतोष कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध अवस्था में घर से थोडी दूर पर आहर में मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ भी कर रही है। जितेन्द्र सिंह ने दादी के घर से लापता होने की सूचना बुधवार की सुबह में थाना में दी थी। आहर में घुटना तक पानी जमा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.