देहरादून, मार्च 8 -- फोटो देहरादून। रमानी ऐ सोशल सोसायटी की ओर से बुजुर्ग महिलाओं के साथ समय व्यतीत की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।रविवार को लक्ष्मण चौक स्थित अखिल भारतीय महिला आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं वस्त्र और बिस्कुट, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक और रुपए वितरित कर उनके साथ बातचीत की गई। संस्था की अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि हमे सबसे बड़ी उपलब्धि मिली उनके चेहरों पर खुशी देखकर। इस अवसर पर किरण बिष्ट, आशा शर्मा, शालू राणा, शोभा थपलियाल और श्वेता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...