वाराणसी, अगस्त 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना के तहत अब बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बुधवार सुबह इस योजना का शुभारम्भ किया। आयुक्त सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें अयोध्या, मथुरा, काशी समेत अन्य तीर्थस्थलों को जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं। इसमें महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं से महिलाएं पहले की अपेक्षा अधिक सशक्त हुई हैं। यह भी पढ़ें- 'मातृशक्ति का सम्मान है नि:शुल्क बस यात्रा' अभी सरकार रक्षाबंधन पर तीन दि...