फतेहपुर, अगस्त 25 -- फतेहपुर, संवाददाता। शासन द्वारा बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिया जाएगा। बीते दिनों से चल रही कवायदों को वीराम देते हुए इस योजना के तहत पोर्टल को तैयार किया जा चुका है, जिससे इसका लाभ महिलाओं को 26 अगस्त से मिलने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। हालांकि इसका लाभ रोडवेज की नॉन एसी बसों में ही दिया जाएगा। विभाग ने इसके लिए पोर्टल अपडेट किया है। बताते हैं कि नि:शुल्क यात्रा से सम्बंधित यूपी सीनियर सखी टिकट सुविधा नामक पोर्टल अपडेट न होने के कारण यह सुविधा महिलाओं को नहीं मिल पा रही थी। लेकिन 24 अगस्त की शाम को एएफसी पोर्टल में यूपी सीनियर सखी टिकट सुविधा से सम्बंधित जानकारी अपडेट किए जाने के बाद अब इसका लाभ बुजुर्ग महिलाओं को मिल सकेगा。 यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों को रोडवेज बसों में मु...