बुजुर्ग महिलाएं आज से बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा
लखनऊ, अगस्त 27 -- लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं 28 अगस्त से राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने की योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंत्री के अनुसार यह सुविधा उस महिला यात्री को अनुमन्य होगी, जिसकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो तथा वह उत्तर प्रदेश की निवासिनी हो। मुफ्त यात्रा सुविधा आधार कार्ड/मतदाता पहचान-पत्र के आधार पर उपलब्ध की जाएगी। आधार-मतदाता पहचान-पत्र के आधार पर ईटीआईएम से शून्य मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने महिलाओं को दिए तीन तोहफे, बस में फ्री सफर के अलावा भी दो सौगात टिकट में बस नंबर तथा या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.