लखनऊ, मार्च 18 -- केजीएमयू गांधी वार्ड का एक दर्दनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है। इसमें 80 साल के बुजुर्ग मरीज का कैथेटर निकलने से रक्तस्राव हो गया। वार्ड में तैनात डॉक्टर, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ ने रक्तस्राव रोकने के बजाए मरीज की बुजुर्ग पत्नी से खून साफ करने को कहा। बुजुर्ग महिला ने रूई से बेड पर बह रहे खून को साफ किया। मंगलवार को संवेदनाओं को तार-तार करता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गोंडा निवासी गया प्रसाद को दिल और सांस संबंधी गंभीर बीमारी है। 10 मार्च को हार्ट फेलियर और सांस लेने में तकलीफ के बाद परिवारीजनों ने बुजुर्ग गया प्रसाद को केजीएमयू के गांधी वार्ड में भर्ती कराया था। 13 मार्च की रात सोते समय खिंचाव से बुजुर्ग का कैथेटर निकल गया। इससे रक्तस्राव होने लगा। परिव...