नई दिल्ली, जनवरी 28 -- राजनीति में अपने 35 वर्षों के लंबे सफर को याद करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजनीति करते हुए 35 साल कब बीत गए, इसका एहसास ही नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार झालावाड़ आई थीं, तब उन्हें यह तक पता नहीं था कि झालावाड़ कहां स्थित है। उस समय क्षेत्र की परिस्थितियां, सड़कें और हवाई पट्टी की स्थिति बेहद खराब थी, जिसकी तुलना आज की स्थिति से करना मुश्किल है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह की दूसरे चरण की पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा किए और कहा कि यह उनका सौभाग्य रहा क...